लाइव न्यूज़ :

जींद : तीन किलोग्राम चरस के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:29 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), सात दिसंबर जींद जिले के नरवाना क्षेत्र स्थित ढाकल गांव से पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के चरस तस्कर तुलाराम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन किलोग्राम चरस बरामद की गई है जिसकी कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला अपराध शाखा की टीम ने तुलराम नामक मादक पदार्थ तस्कर को जाल बिछाकर गिरफ्तार किया, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि तुलाराम के पास तीन किलोग्राम चरस बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तुलाराम चरस का कुख्यात तस्कर है और कुछ समय पहले ही चंडीगढ़ की बुडैल जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामले अदालत में विचाराधीन है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर नरवाना में एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए