जींद : जयंती देवी मंदिर के निकट एक व्यक्ति का शव मिला
By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:21 IST2021-07-07T18:21:28+5:302021-07-07T18:21:28+5:30

जींद : जयंती देवी मंदिर के निकट एक व्यक्ति का शव मिला
जींद (हरियाणा), सात जुलाई शहर में जयंती देवी मंदिर के निकट बुधवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिला।
झांझ गेट चौकी के प्रभारी श्रीकृष्ण ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है । उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की शाम को इस व्यक्ति ने जयंती मंदिर के पास रोटी बैंक में खाना खाया और वहीं पर लेट गया। सुबह वह मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से हरिद्वार जिले का पता मिला है जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है।
पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।