लाइव न्यूज़ :

जींद उपचुनाव : चुनाव प्रचार समाप्त, सोमवार को होगा मतदान

By भाषा | Updated: January 26, 2019 20:29 IST

उन्होंने बताया कि उप चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 

Open in App

जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे खत्म हो गया। सोमवार को मतदान होगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि उपचुनाव के लिए शनिवार 26 जनवरी को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। 

उन्होंने बताया कि उप चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 

खत्री ने बताया कि कुल 174 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। मतगणना 31 जनवरी को होगी। इसके लिए अर्जुन स्टेडियम में मतगणना केन्द्र स्थापित किया गया है।

वहीं, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी चुनाव सभाओं में विभिन्न दलों के नेताओं ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जींद उपचुनाव में दिग्विजय चौटाला के समर्थन में एक जनसभा में शनिवार को कहा कि जिन लोगों ने चार साल तक जातिवाद का जहर घोला है, उन्हें घर बिठाने का समय आ गया है।

केजरीवाल इस उपचुनाव में जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला के पक्ष में प्रचार करने के लिए यहां आए थे। 

केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान जो काम पिछले 70 साल में नहीं कर पाया वह काम केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले चार साल में कर दिया है। हरियाणा में पिछले चार साल के दौरान जाति के नाम पर हिंसा के अलावा कुछ नहीं हुआ है।

जजपा के संयोजक और सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केजरीवाल के यहां आने से दिग्विजय की जीत पक्की हो चुकी है। 

आप समर्थित एवं जजपा प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला ने लोगों को भरोसा दिलाया कि विधानसभा में जाकर वह जींद की आवाज़ उठाने का काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पड़े छापों के विरोध में कांग्रेस उपचुनाव के बाद सड़कों पर उतरेगी।

कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार चार साल झूठ, जुमलों ओर बांटने की राजनीति की है।

किरण ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक बहुत बड़ा घोटाला है, जिससे किसानों की खून पसीने की कमाई को लूट कर पूंजीपतियों ओर उद्योगपतियों की जेबें भरी गई है। 

किरण ने इनेलो और जजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो लोग अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं कर सकते, वे जनता का क्या भला करेंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला साफ सुथरी छवि के ईमानदार नेता हैं जो जींद की तकदीर बदलने का काम करेंगे। 

उन्होंने हविपा के पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक को भी सम्बोधित किया। 

टॅग्स :हरियाणाउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह