लाइव न्यूज़ :

जींद उपचुनाव : अभय चौटाला ने लगाए ऐसे आरोप, रैली में बोलते-बोलते रोने लगीं पूर्व सीएम की बहू

By भाषा | Updated: January 23, 2019 06:06 IST

अभय ने परिवार में मनमुटाव और उसके बिखराव के लिए नैना चौटाला को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दुष्यंत और दिग्विजय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मिल कर उनके पिता ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ साजिश की है।

Open in App

जींद उपचुनाव के लिये प्रचार के दौरान हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने जननायक जनता पार्टी बनाने वाले दुष्यंत चौटाला, नैना चौटाला और दिग्विजय चौटाला पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, ‘‘जो अपने परिवार का साथ नहीं दे सकते हैं, मैं उनसे अपना संबंध खत्म करता हूं।’’ 

वहीं दुष्यंत और दिग्विजय की मां तथा डब्वाली से विधायक नैना चौटाला परिवार में मनमुटाव का जिक्र करते हुए रो पड़ीं।

अभय ने परिवार में मनमुटाव और उसके बिखराव के लिए नैना चौटाला को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दुष्यंत और दिग्विजय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मिल कर उनके पिता ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ साजिश की है।

दुष्यंत और दिग्विजय की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से करते हुए अभय ने कहा, ‘‘अगर कोई मेरे माता-पिता के खिलाफ बोलेगा तो मैं चुप नहीं रहूंगा। उन्हें मुंहतोड़ जवाब दूंगा।’ 

उन्होंने कहा कि जब 17 जनवरी को ओमप्रकाश चौटाला का इस शर्त पर पैरोल दी गई थी कि वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन बाद में 19 जनवरी को लगातार तीन बार आदेश बदले गए। शिकायत 21 जनवरी को हुई और आदेश 19 जनवरी को जारी हो गए थे जिससे साफ जाहिर है कि यह एक षडय़ंत्र है।

अभय ने कहा कि वह इस मामले को लेकर अदालत भी जाएंगे और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से इसकी जांच कराने की मांग करेंगे।

दुष्यंत और दिग्विजय की मां तथा डब्वाली से विधायक नैना चौटाला परिवार में मनमुटाव का जिक्र करते हुए रो पड़ीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्यंत और जननायक जनता पार्टी को मिल रहे जनता के प्रेम से सभी विपक्षी दल दुखी हैं। इसलिए वह तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं।

नैना ने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला जींद की जनता को मूर्ख समझते हैं। वहीं जनता भाजपा को भी परख चुकी है।

उपचुनाव में दुष्यंत और दिग्विजय के पक्ष में प्रचार कर रहीं पहलवान बबीता फौगाट ने कहा कि युवाओं में बेरोजगारी वर्तमान की सबसे बड़ी समस्या है और इससे निजात के लिए उपचुनाव में दिग्विजय को वोट देकर उन्हें जीत दिलाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने खिलाडिय़ों की अनदेखी की है। उनके लिए कोई नीति नहीं बनाई। कांग्रेस सरकार ने भी खिलाडिय़ों पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया था।

फौगाट ने कहा, ‘‘जजपा ने मुझे आश्वासन दिया है कि सत्ता में आने पर वह खिलाड़ियों और खेलों के लिए उपयुक्त नीतियां बनाएगी।’’ 

वहीं अपने लिए प्रचार करते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा ने पिछले साढ़े चार साल में जींद के विकास पर महज 45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जो ऊंट के मुंह में जीरा की तरह है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम नहीं हुआ है।

वहीं कांग्रेस सांसद और नेता दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर नियाना साधते हुए कहा कि इस नकारा सरकार ने प्रदेश को वर्षों पीछे धकेल दिया है।

हुड्डा कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सदस्य एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि देश की राजनीति में ऐसा पहला चुनाव है जिसमें विधायक फिर से दूसरी सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ रहा है।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां