लाइव न्यूज़ :

जींद : दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक से कार लूटने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 23:43 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 27 जून जींद की जुलाना थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक से कार और नकदी लूटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गांव गोसाइखेड़ा निवासी प्रवीन ने 22 अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है। वह किसी काम से जींद आया था और वापस लौटते वक्त गांव किनाना तथा गोसाइखेड़ा के बीच एक कार ने उसे ओवरटेक किया।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार दो युवकों ने हथियार के बल पर उससे नकदी और कार की चाबी छीन ली।

जुलाना थाना पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में गांव शामलो खुर्द निवासी हैप्पी का नाम सामने आया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे