लाइव न्यूज़ :

जींद : नशीले पदार्थो की तस्करी के मामले में एक महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:28 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 13 जून मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस के ब्यूरो के उपनिरीक्षक महाबीर सिंह ने रविवार को पुलिस को इस संबंध में सूचित किया। उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ब्यूरो को सूचना मिली थी कि चमेला कालोनी में दो महिलाएं नशीले पदार्थो की तस्करी करती हैं, इसके आधार पर कार्रवाई करने टीम वहां पहुंची।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो की टीम को आता देख दोनों महिलाएं वहां से भागने लगीं। टीम पीछा करके उनमें से एक को गिरफ्तार करने में कामयाब रही, हालांकि दूसरी महिला वहां से भाग निकली।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान पंजाब में लुधियाना निवासी सीमा के रूप में हुई है, जबकि उसकी फरार हुई साथी की पहचान चमेला कालोनी निवासी सुमन के रूप में हुई है। पुलिस ने सीमा के पास से 100ग्राम हेरोइन बरामद किया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा