लाइव न्यूज़ :

जींद : डेढ़ करोड़ का ऋण दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी

By भाषा | Updated: February 28, 2021 21:42 IST

Open in App

जींद,28 फरवरी हरियाणा के जींद में संपत्ति के एवज में ऋण दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 40 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।

शहर थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

गांव जुलानी हाल स्थित चंद्रलोक कालोनी निवासी अनूप द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक वह संपत्ति के एवज में ऋण लेने को इच्छुक था और इसलिए उसने अर्बन एस्टेट निवासी सुरेंद्र ढिल्लो से संपर्क किया।

शिकायत के मुताबिक सुरेंद्र ने उसे बताया कि दिल्ली के रोहणी निवासी विवेक कुमार सिटी बैंक में प्रबंधक है और ऋण राशि का 18 प्रतिशत लेकर डेढ़ करोड़ रुपये का ऋण दिलवा देगा।

अनूप के मुताबिक वह विवेक कुमार से मिला और संपत्ति के दस्तावेज सुरेंद्र व विवेक को सौंप दिए।

शिकायत के मुताबिक दोनों ने राशि की मांग की जिसके बाद उसने 21 अगस्त 2019 से लेकर पांच दिसम्बर 2020 तक 40 लाख रुपये सुरेंद्र व विवेक को दिए।

इसी बीच उन्होंने ऋण मंजूर होने से संबंधित एसएमएस भी भेजे लेकिन जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि विवेक किसी बैंक में मैनेजर नहीं है, जब उसने दोनों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने मना कर दिया।

शहर थाना के जांच अधिकारी नीर ने 40 लाख रुपये की कथित ठगी होने की शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे