लाइव न्यूज़ :

जिम्स ने कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू कीं

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:23 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), सात जुलाई कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और वह न केवल अपने बल्कि दूसरे अस्पतालों के कर्मियों को भी जरूरी प्रशिक्षण दे रहा है।

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर में बच्चों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है, अस्पतालों में सामान्य मरीजों के इलाज के लिए कर्मी प्रशिक्षित होते हैं लेकिन बच्चों के इलाज के लिए कोई खास तैयारी नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए तैयारी तेज कर दी गई है तथा इसके लिए संस्थान में पीडियाट्रिक स्किल लैब बनाई गई है जहां बच्चों के इलाज की बारीकियों को सिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पर जिम्स के ही नहीं बल्कि दूसरे अस्पतालों के कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

लैब प्रभारी एवं जिम्स बालचिकित्सक डॉ. अनुपम शिशोदिया ने बताया, ‘‘लैब में अब तक 150 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। डॉक्टर या अन्य चिकित्साकर्मियों को बच्चों के इलाज के बारे में बताया जाता है। बच्चों में वेंटिलेटर को किस तरह से सेट किया जाएगा। उन्हें इंजेक्शन कैसे लगाया जाएगा। दवाओं के इस्तेमाल का तरीका और कितनी डोज दी जाएगी आदि जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में बच्चों के इलाज में बरतने वाली हर छोटी-छोटी बातों को बताया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि पीडियाट्रिक स्किल (बालचिकित्सा) लैब में दूसरे शहरों के कई अस्पतालों के स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा चुका है। एनटीपीसी के पैनल में शामिल कई अस्पतालों का स्टाफ यहां पर प्रशिक्षण ले चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन