लाइव न्यूज़ :

जिया खान आत्महत्या मामला: अदालत ने सीबीआई की और जांच का अनुरोध खारिज किया

By भाषा | Updated: September 16, 2021 22:26 IST

Open in App

मुंबई, 16 सितंबर सीबीआई की एक विशेष अदालत ने यहां बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की कथित आत्महत्या मामले में और जांच की अनुमति के अनुरोध वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया।

इस मामले में सुनवाई पहले से ही चल रही है। ये याचिकाएं केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और जिया की मां राबिया खान ने दायर की थीं।

अभिनेता सूरज पंचोली पर कथित रूप से जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था और अब वह जमानत पर बाहर हैं।

सीबीआई ने अदालत से आगे और विश्लेषण के वास्ते एक 'दुपट्टा' चंडीगढ़ की केंद्रीय फॉरेसिंक प्रयोगशाला को भेजने की अनुमति मांगी थी, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर जिया ने फांसी लगाने के लिए किया था।

जांच एजेंसी जब्त किए गए मोबाइल फोन को अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) को भी भेजना चाहती थी ताकि जिया और पंचोली के बीच 'डिलीट' की गई बातचीत को फिर से हासिल किया जा सके।

पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने याचिकाओं पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस मुद्दे का फैसला उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय द्वारा पहले ही किया जा चुका है।

विशेष न्यायाधीश ए एस सैय्यद ने दलीलें सुनने के बाद याचिकाएं खारिज कर दीं।

फिल्म ''निशब्द'' में अपने अभिनय से खास पहचान बनाने वाली जिया खान का शव तीन जून, 2013 को उनके आवास में लटकता पाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो