लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण जम्मू में 'झिरी मेला' रद्द

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:57 IST

Open in App

जम्मू, 15 नवंबर जम्मू में प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के कारण बाबा जित्तू मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक ‘झिरी मेला’ को रद्द करने की सोमवार को घोषणा की।

प्रशासन ने हालांकि कोविड संबंधी मानदंडों एवं नियमों के पालन के साथ श्रद्धालुओं को मंदिर में पूजा अर्चना करने की अनुमति प्रदान कर दी है।

जम्मू-अखनूर राजमार्ग पर झिरी गांव में 'कार्तिक पूर्णिमा' के दौरान प्रति वर्ष यह नौ दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है।

मारह के उपजिलाधिकारी नसीर अली ने कहा, “पिछले साल की तरह, कोविड-19 के मद्देनजर झिरी मेला का आयोजन इस बार भी रद्द कर दिया गया है। हालांकि, मंदिर में पूजा-अर्चना समेत अन्य सभी धार्मिक अनुष्ठान परंपरा के अनुसार ही होंगे और श्रद्धालुओं का भी स्वागत है, लेकिन उन्हें कोविड-19 संबंधी मानक संचालन प्रक्रियाओं (कोविड उपयुक्त व्यवहार) तथा तमाम दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।”

हर साल जम्मू, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों से पांच लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा जित्तू के बलिदान की याद में होने वाले इस मेले में आते हैं। बाबा जित्तू एक किसान थे जिन्होंने लगभग 500 साल पहले जमींदारों की दमनकारी मांगों के विरोध में अपनी जान दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल