लाइव न्यूज़ :

झीरम नक्सली हमला : आयोग ने सौंपी राज्यपाल को रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 6, 2021 23:49 IST

Open in App

रायपुर, छह नवंबर छत्तीसगढ़ में वर्ष 2013 में हुए झीरम घाटी हमले की जांच कर रहे आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्यपाल अनुसुईया उइके को सौंप दी है। राजभवन के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट आयोग के सचिव और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) संतोष कुमार तिवारी ने सौंपी।

अधिकारियों ने बताया कि यह रिपेार्ट 10 खंडों और 4,184 पन्नों में तैयार की गई है। जांच आयोग छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में गठित की गई थी। मिश्रा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी थे तथा वर्तमान में आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में स्थित झीरम घाटी में 25 मई वर्ष 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था। इस हमले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।

घटना के बाद तब की रमन सिंह की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस घटना की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया था। घटना की जांच के लिए आयोग का गठन 28 मई वर्ष 2013 को किया गया था। वहीं राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भी मामले की जांच शुरू की थी।

झीरम घाटी नक्सली हमला आजाद भारत के इतिहास में किसी राजनीतिक पार्टी के काफिले पर सबसे बड़ा हमला माना जाता है। घटना के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने एनआईए की जांच को पर्याप्त नहीं माना और कहा था कि एनआईए ने जांच में षड़यंत्र को शामिल नहीं किया है।

राज्य में वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos