JAC 12th Arts Result 2018: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 2018, आज 3 बजे होगा जारी, यहां क्लिक कर देखें परिणाम
By धीरज पाल | Updated: June 27, 2018 11:58 IST2018-06-27T11:58:54+5:302018-06-27T11:58:54+5:30
JAC 12th Arts Result 2018: झारखंड बोर्ड प्रत्येक साल मार्च से अप्रैल महीने में 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराता है। इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 27 मार्च 2018 तक आयोजित किया गया। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

JAC 12th Arts Result 2018 | jac.nic.in | jharresults.nic.in | Jharkhand board 12th Result 2018
रांची, 27 जून: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं आर्ट्स की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी करेगा। झारखंड बोर्ड की तरफ से 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट शाम 3 बजे घोषित किया जाएगा। जिसके बाद छात्र अपना झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board Result 2018 / JAC Results 2018) देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं। बता दें कि झारखंड बोर्ड 12वीं के कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट 7 जून को घोषित किया था।
झारखंड बोर्ड के बारे में-
बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जो 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है।
झारखंड बोर्ड प्रत्येक साल मार्च से अप्रैल महीने में 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराता है। इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 27 मार्च 2018 तक आयोजित किया गया। इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 3 लाख छात्र शामिल थे। पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे 30 मई को जारी किए गए थे। साल 2017 में 52.36% छात्र साइंस, 60.09% कॉमर्स और 71.95% आर्ट्स में छात्र पास हुए थे।