लाइव न्यूज़ :

झारखंड: जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस के दौराम हंगामा; भीड़ पर पथराव, 5 लोग घायल

By अंजली चौहान | Updated: April 1, 2023 09:53 IST

झारखंड के जमशेदपुर के हल्दीपोखर में रामनवमी जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहल्दीपोखर में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव पथराव में 5 लोगों के घायल होने की सूचना शुक्रवार 31 मार्च की शाम को जुलूस के दौरान हुआ पथराव

जमशेदपुर: देश के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा और पथराव की सूचना ने प्रशासन महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पश्चिम बंगाल और बिहार में बवाल के बाद अब झारखंड में रामनवमी जूलुस के दौरान हिंसा की खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड में जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में शुक्रवार को रामनवमी विर्सजन जुलूस पर हमला किया गया है। जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव किया गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। 

आरोप है कि हल्दीपोखर इलाके में जुलूस के दौरान अज्ञात बदमाशों ने भीड़ पर पथराव कर दिया और 5 लोग इसमें घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम को हुई जब लोगों के एक समूह ने रामनवमी के जुलूस का विरोध किया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समूह विरोध के जवाब में हिंदू श्रद्धालुओं ने 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया। इसके तुरंत बाद समूह द्वारा विसर्जन जुलूस पर पत्थरों से हमला किया गया। घटना के बाद, जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में कानून व्यवस्था को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को तैनात किया गया था।

देश में कई जगहों पर भड़की हिंसा 

गौरतलब है कि देश में रामनवमी के अवसर पर सिर्फ झारखंड ही नहीं देश के कई अन्य राज्यों में भी हिंसा भड़कने से लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, झारखंड से सटे बिहार, पश्चिम बंगाल के हावड़ा, गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के संभाजीनगर में भीड़ पर पथराव और हिंसक झड़पें हुईं।

इन स्थानों पर जगह-जगह पत्थरबाजी और आगजनी की गई। ऐसे में स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने इलाके में सुरक्षाव्यवस्था काफी कड़ी कर दी है। कई जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। 

टॅग्स :झारखंडराम नवमीJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह