झारखंड आनलॉक: विवाह समारोहों, आयोजनों में 500 लोगों को मंजूरी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 01:29 IST2021-10-30T01:29:32+5:302021-10-30T01:29:32+5:30

Jharkhand Unlock: 500 people approved in marriage ceremonies, events | झारखंड आनलॉक: विवाह समारोहों, आयोजनों में 500 लोगों को मंजूरी

झारखंड आनलॉक: विवाह समारोहों, आयोजनों में 500 लोगों को मंजूरी

रांची, 29अक्टूबर झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विवाह एवं अन्य सामाजिक समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 50 से बढ़ाकर 500 कर दी साथ ही रविवार को दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि एक स्थान पर 500 से अधिक व्यक्तियों के बाहर एकत्रित होने पर रोक रहेगी। वहीं मेलों, प्रदर्शनियों और जुलूसों पर रोक जारी रहेगी। पहली बार रविवार को दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। पहले दुकानों को केवल सोमवार से शनिवार तक रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand Unlock: 500 people approved in marriage ceremonies, events

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे