झारखंड इकाईः अभय कुमार सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी बाहर?, फिर से राजद प्रमुख बने विधायक संजय कुमार सिंह यादव
By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2025 09:33 IST2025-06-16T09:32:07+5:302025-06-16T09:33:07+5:30
तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की रविवार को जांच के बाद राजद की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में यादव के नाम की घोषणा की गई।

file photo
रांचीः विधायक संजय कुमार सिंह यादव को फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की रविवार को जांच के बाद राजद की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में यादव के नाम की घोषणा की गई।
STORY | MLA Sanjay Kumar Singh Yadav re-elected as RJD's Jharkhand unit president
— Press Trust of India (@PTI_News) June 16, 2025
READ: https://t.co/sUWPcC1wQgpic.twitter.com/JMDxiYpUfX
पार्टी के बयान में कहा गया, ‘‘2025-28 के लिए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 जून को शुरू हुई और 15 जून को नामांकन पत्रों की जांच हुई। संजय कुमार सिंह यादव का नामांकन स्वीकार कर लिया गया क्योंकि उनके सभी 10 प्रस्तावक राज्य परिषद के सदस्य हैं।’’
बयान में कहा गया है कि दो अन्य उम्मीदवारों -अभय कुमार सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी- के नामांकन खारिज कर दिए गए क्योंकि उनके प्रस्तावक पार्टी की राज्य परिषद के सदस्य नहीं थे। पार्टी ने कहा, ‘‘यादव को 2025-2028 के लिए राजद की झारखंड इकाई का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया।’’ हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक यादव ने कहा कि वह राज्य में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।