लाइव न्यूज़ :

झारखंड : सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो सहित दो की मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:51 IST

Open in App

चाईबासा (झारखंड), पांच नवंबर झारखंड के चाईबासा में हुए एक सड़क हादसे में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो सहित दो लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार की रात तब हुआ जब 31 वर्षीय एनएसजी कमांडो पोरेश बिरुली अपने रिश्ते के भाई 21 वर्षीय राजा तिउ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कस्बे में दिवाली मनाने गए थे।

चाईबासा सदर के उप अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दिलीप खल्को ने बताया कि रेलवे उपरगामी सेतु पर तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बिरुली की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बिरुली वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में लगी टीम के सदस्य थे और तीन दिन की छुट्टी पर दिवाली मनाने आए थे।

एसडीपीओ ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसमें सवार लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां