लाइव न्यूज़ :

झारखंडः कांग्रेस मुख्यालय बना रणक्षेत्र, प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय समर्थक आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2019 17:16 IST

झारखंडः सुबोधकांत सहाय के समर्थकों ने आरोप लगाया कि अजय कुमार ने हमें पार्टी से निकाल दिया है. कांग्रेस के संविधान के तहत पार्टी से निकालने से पहले हमें ना तो उन्होंने कोई जानकारी दी और ना ही कारण बताओ नोटिस भेजा. आज जब हमने कार्यालय पहुंचने की कोशिश की तो हमें रास्ते में रोकने की कोशिश की. इस वजह से हाथापाई हुई है. 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले रांची में स्थित कांग्रेस कार्यालय रणक्षेत्र बन गया.कांग्रेस मुख्यालय में सुबोधकांत सहाय और अजय कुमार समर्थकों के बीच एक बार फिर हाथापाई और मारपीट हुई. इसके चलते कांग्रेस का राज्य मुख्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. 

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले रांची में स्थित कांग्रेस कार्यालय रणक्षेत्र बन गया. कांग्रेस मुख्यालय में सुबोधकांत सहाय और अजय कुमार समर्थकों के बीच एक बार फिर हाथापाई और मारपीट हुई. इसके चलते कांग्रेस का राज्य मुख्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. 

यहां बता दें कि इसके पहले 29 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय के जिला अध्यक्षों के साथ निर्धारित बैठक से पहले कांग्रेस नेताओं के एक गुट ने उनका विरोध किया था और उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी. गुरुवार फिर हुई मारपीट की घटना के दौरान पुलिस को उन्हें रोकने के लिए लाठी चार्ज करना पडा. 

वहीं, सुबोधकांत सहाय के समर्थकों ने आरोप लगाया कि अजय कुमार ने हमें पार्टी से निकाल दिया है. कांग्रेस के संविधान के तहत पार्टी से निकालने से पहले हमें ना तो उन्होंने कोई जानकारी दी और ना ही कारण बताओ नोटिस भेजा. आज जब हमने कार्यालय पहुंचने की कोशिश की तो हमें रास्ते में रोकने की कोशिश की. इस वजह से हाथापाई हुई है. 

सुबोधकांत सहाय समर्थकों ने आरोप लगाया कि अजय कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ मिले हुए हैं और पार्टी विरोधी कार्य कर रहे हैं. दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी और हाथापाई हुई और कांग्रेस कार्यालय रण का मैदान बन गया. इस हाथापाई को लेकर अबतक दोनों नेताओं की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन, दोनों नेताओं के बीच खटास और गुटबाजी की खबर पहले से आ रही थी .

सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. अजय कुमार के समर्थन में जमशेदपुर से पार्टी कार्यकर्ता रांची आ रहे हैं. कुछ दिन पहले भी प्रदेश कांग्रेस की प्रस्तावित बैठक से पूर्व ही प्रदेश अध्यक्ष के विरोधियों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की थी. 

उल्लेखनीय है कि 9 जून दिन शनिवार को भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की गैरमौजूदगी में लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा कांग्रेस भवन में हुई थी. इस दौरान डॉ. अजय कुमार और सुबोधकांत सहाय के समर्थक भिड़ गए थे. इनके बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई थी. हार की समीक्षा करने जैसे ही प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह कांग्रेस भवन पहुंचे, पूरा परिसर जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया था. 

हालांकि, सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय ने रांची के सीनियर एसपी को फोन पर सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है क्योंकि डॉ. अजय के नेतृत्व में सभी 81 विधानसभा प्रभारियों के साथ गुरुवार को बैठक निर्धारित है साथ ही मीडिया कमेटी के साथ भी उनकी बैठक होनी है. 

वहीं, बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय ने दो कांग्रेसी नेता को 6 साल के लिए निष्कासित किया है, जिसके बाद निष्कासित किए गए कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का भी ऐलान किया है.

टॅग्स :कांग्रेसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया