लाइव न्यूज़ :

झारखंड: चतरा में टीपीसी का नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

By भाषा | Updated: November 3, 2019 05:24 IST

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, झारखंड जैगुआर व पुलिस के साथ मुठभेड़ में टीपीसी का एक नक्सली मारा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक एके 47, एक एसएलआर, एक थ्री नाट थ्री की राईफल, पांच मोबाइल फोन, एक वायरलेस सेट, कारतूस, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग में आने वाले सामान बरामद किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। इस बीच चतरा के पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वारियर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) चतरा एवं लातेहार पुलिस के संयुक्त अभियान में शनिवार को चतरा जिले के सीमावर्ती लावालौंग थाना क्षेत्र के सौरु नावाडीह जंगल में तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) का एक नक्सली मारा गया जबकि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गये।'

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, झारखंड जैगुआर व पुलिस के साथ मुठभेड़ में टीपीसी का एक नक्सली मारा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक एके 47, एक एसएलआर, एक थ्री नाट थ्री की राईफल, पांच मोबाइल फोन, एक वायरलेस सेट, कारतूस, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग में आने वाले सामान बरामद किए हैं।

मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। इस बीच चतरा के पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वारियर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की योजना आसन्न विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की थी,जिसे विफल कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों की धरपकड़ के लिए जंगली इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और मुठभेड़ के इलाके में अभी भी अभियान जारी है।

टॅग्स :झारखंडनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह