लाइव न्यूज़ :

झारखंड : गोड्डा में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:01 IST

Open in App

गोड्डा (झारखंड), 10 अक्टूबर गोड्डा में पथरगामा थाना क्षेत्र के होपना टोला गांव में रविवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक वाई. एस. रमेश ने बताया कि होपना टोला निवासी मुकेश महतो की बेटी खुशी कुमारी (10), बेटे हर्ष (8) और इसी परिवार के सदस्य कामदेव महतो की बेटी नयन कुमारी (10) की आज गांव के तालाब में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पथरगामा के थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए