लाइव न्यूज़ :

झारखंड : मंत्री को काला झंडा दिखाने के आरोप में छात्र नेताओं को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 00:57 IST

Open in App

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) ने भाषाई उपेक्षा के विरोध में काला झंडा दिखाया। घटना के बाद पुलिस ने इन छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है। उरांव आज मेदिनीनगर में एक निजी क्षेत्र के अस्पताल के उद्घाटन के लिए आए थे। हिरासत में रखे गये उक्त छात्र संगठन के पलामू जिलाध्यक्ष सुजीत पाण्डेय ने बताया कि राज्य में होने वाली नियुक्तियों में हिन्दी, देवनागरी, मगही और भोजपुरी भाषा को राज्य सरकार द्वारा मान्यता नहीं दिए जाने के विरोध में मंत्री को काला झंडा दिखा गया। मेदिनीनगर शहर थाना के प्रभारी अरुण कुमार महथा ने छात्र नेताओं को हिरासत में रखे जाने के बाबत बताया कि मंत्री के कार्यक्रम में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न करने की वजह से एक दर्जन से अधिक छात्रों फिलहाल हिरासत में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार छात्र नेताओं पर उचित कारवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह