लाइव न्यूज़ :

झारखंड : पलामू से तैंतीस लाख रुपये कीमत का स्पिरिट बरामद

By भाषा | Updated: October 1, 2021 00:19 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 30 सितंबर बिहार और झारखंड के उत्पाद एवं पुलिस महकमे की संयुक्त छापामारी में बृहस्पतिवार को पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 33 लाख रुपये कीमत की 560 गैलन स्पिरिट बरामद की गई।

छत्तरपुर के थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में जिस मकान से स्पिरिट बरामद हुआ उसके मालिक लल्लू यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह शराब बनाने के उपयोग आने वाली स्पिरिट का अपने मकान में भंडारण करता था।

उन्होंने बताया कि बरामद स्पिरिट को तस्करी कर बिहार ले जाने की तैयारी थी, जहां इन दिनों पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।

बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि बरामद स्पिरिट की कीमत 33 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।

मौके से गिरफ्तार लल्लू यादव की पत्नी समुन्द्री देवी ने पुलिस को बताया कि स्पिरिट के धंधे से उनके पति को एक लाख रुपये की मासिक कमाई (आय) होती थी। यह मकान औरंगाबाद जिले (बिहार) के नबीनगर निवासी विजय सिंह ने यह कह कर किराये पर लिया था कि मकान में सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामग्री रखी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो