झारखंड : धनबाद में किशोर सुधार गृह से स्मार्टफोन, चाकू, सरिया जब्त
By भाषा | Updated: April 11, 2021 18:10 IST2021-04-11T18:10:51+5:302021-04-11T18:10:51+5:30

झारखंड : धनबाद में किशोर सुधार गृह से स्मार्टफोन, चाकू, सरिया जब्त
धनबाद (झारखंड), 11 अप्रैल जिला प्रशासन और पुलिस की एक टीम ने धनबाद में किशोर सुधार गृह में छापा मार कर 11 स्मार्टफोन, चार चाकू, दो कैमरा और सरिया जब्त किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भुदा स्थित सुधार गृह में दोषी और विचाराधीन किशोरों के बीच अक्सर झड़प होने की खबरों के मद्देनजर शनिवार रात छापा मारा गया।
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान 11 स्मार्टफोन, चार चाकू, दो कैमरा, सरिया जब्त किया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धनबाद के इस सुधार गृह में फिलहाल करीब 85 किशोरों को रखा गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।