लाइव न्यूज़ :

झारखंड : ‘करमा विसर्जन’ करने गई सात लड़कियो की तलाब में डूबने से मौत

By भाषा | Updated: September 18, 2021 17:29 IST

Open in App

लातेहार, 18 सितंबर झारखंड के लातेहार जिले में आदिवासी पर्व करमा पूजन के बाद ‘डाली’ का विसर्जन करने गई 10 लड़कियों की टोली में से सात लड़कियों की शनिवार को तलाब में डूबने से मौत हो गई। इनमें से छह बच्चियां एक ही परिवार की थीं। यह जानकारी लातेहार के उपायुक्त अबू इमरान ने दी। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त किया है।

उपायुक्त ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे के करीब ज़िले के बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह में घटी।

इमरान ने बताया कि सभी मृत लड़कियों के शव तालाब से निकाल लिये गये हैं और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृत सभी लड़कियों की उम्र 12 वर्ष से 20 के बीच है।

उपायुक्त ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गये हैं और पूरी घटना की जांच उप उपायुक्त सुरेन्द्र वर्मा करेंगे।

उन्होंने बताया कि गांव की 10 बच्चियों की टोली करम डाली को लेकर गांव में ही रेलवे लाइन के समीप बने तालाब में विसर्जन करने गई थी। वृक्षों के पत्तों एवं डालियों से बनी पूजा की डाली का विसर्जन हो ही रहा था कि अचानक दो बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी, उन्हें बचाने के लिए बाकी की पांच लड़कियां भी गईं और सातों लड़किया डूब गईं।

उन्होंने बताया कि किनारे खड़ी तीन लड़कियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण तालाब में उतरे और लड़कियों को निकाला लेकिन तब तक चार लड़कियों की मौत हो चुकी थी।

उपायुक्त ने बताया कि तीन लड़कियों की मौत बालूमाथ स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) ले जाने के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि मृत लड़कियों की पहचान, रेखा कुमारी (18), रीना कुमारी (16), लक्ष्मी कुमारी (12 वर्ष) तीनों सगी बहने हैं, सुषमा कुमारी (12), पिंकी कुमारी (18), सुनीता कुमारी (20) और बसन्ती कुमारी (12) के तौर पर की गई है।

इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने घटना दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए मृत लड़कियों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित