लाइव न्यूज़ :

झारखंड : ‘करमा विसर्जन’ करने गई सात लड़कियो की तलाब में डूबने से मौत

By भाषा | Updated: September 18, 2021 17:16 IST

Open in App

लातेहार, 18 सितंबर झारखंड के लातेहार जिले में आदिवासी पर्व करमा पूजन के बाद ‘डाली’ का विसर्जन करने गई 10 लड़कियों की टोली में से सात लड़कियों की शनिवार को तलाब में डूबने से मौत हो गई। इनमें से छह बच्चियां एक ही परिवार की थीं। यह जानकारी लातेहार के उपायुक्त अबू इमरान ने दी। वहीं इस, घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे के करीब ज़िले के बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह में घटी।

इमरान ने बताया कि सभी मृत लड़कियों के शव तालाब से निकाल लिये गये हैं और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृत सभी लड़कियों की उम्र 12 वर्ष से 20 के बीच है।

उपायुक्त ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गये हैं और पूरी घटना की जांच उप उपायुक्त सुरेन्द्र वर्मा करेंगे।

उन्होंने बताया कि गांव की 10 बच्चियों की टोली करम डाली को लेकर गांव में ही रेलवे लाइन के समीप बने तालाब में विसर्जन करने गई थी। वृक्षों के पत्तों एवं डालियों से बनी पूजा की डाली का विसर्जन हो ही रहा था कि अचानक दो बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी, उन्हें बचाने के लिए बाकी की पांच लड़कियां भी गईं और सातों लड़किया डूब गईं।

उन्होंने बताया कि किनारे खड़ी तीन लड़कियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण तालाब में उतरे और लड़कियों को निकाला लेकिन तब तक चार लड़कियों की मौत हो चुकी थी।

उपायुक्त ने बताया कि तीन लड़कियों की मौत बालूमाथ स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) ले जाने के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि मृत लड़कियों की पहचान, रेखा कुमारी (18), रीना कुमारी (16), लक्ष्मी कुमारी (12 वर्ष) तीनों सगी बहने हैं, सुषमा कुमारी (12), पिंकी कुमारी (18), सुनीता कुमारी (20) और बसन्ती कुमारी (12) के तौर पर की गई है।

इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने घटना दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए मृत लड़कियों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह