लाइव न्यूज़ :

Holi: झारखंड के संथाली आदिवासी समाज में है अनोखी परंपरा, युवती पर डाला रंग तो हो जाती है शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2022 15:32 IST

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी तक संथाल आदिवासी समाज में होली को 'बाहा पर्व' के रूप में मनाया जाता है.

Open in App

रांची: झारखंड में संथाल आदिवासी समाज में होली की विशेष परम्परा है. इस परम्परा के अनुसार अगर किसी कुंवारी युवती पर किसी युवक ने रंग डाल दिया तो दोनों की शादी करा दी जाती है. यह नियम झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी तक प्रचलित है. इसी डर से कोई संथाल युवक किसी युवती के साथ रंग नहीं खेलता. परंपरा के मुताबिक पुरुष केवल पुरुष के साथ ही होली खेल सकता है.

बताया जाता है कि संथाली समाज में 15 दिन पहले से ही होली मनाई जाती है. समाज के लोग होली को 'बाहा पर्व' के रूप में मनाते हैं. इस ’बाहा’ के दौरान लोग एक दूसरे के साथ पानी और फूल की होली खेलते हैं. इसमें रंग डालने की इजाजत नहीं होती है. लेकिन अगर किसी युवक ने किसी भी कुंवारी युवती पर रंग डाल दिया तो फिर समाज की पंचायत उस युवती से उसकी शादी करवा देती है. 

युवती को अगर शादी का प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ तो समाज रंग डालने के जुर्म में युवक की सारी संपत्ति युवती के नाम करने की सजा सुना सकता है. जानकारों के अनुसार ’बाहा’ का मतलब है फूलों का पर्व. इस दिन संथाल आदिवासी समुदाय के लोग तीर धनुष की पूजा करते हैं. 

बाहा के दौरान सबकुछ होली की तरह होता है, लेकिन कोई युवक किसी युवती पर रंग नहीं डालता है. अगर डाला तो शादी के बंधन में बंध जाना तय है. 

टॅग्स :होलीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल