लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: हेमंत सोरेन ने महागठबंधन की शानदार जीत पर कहा- 'लालू-सोनिया को धन्यवाद, ये संकल्प लेने का दिन'

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2019 17:10 IST

Jharkhand Election Results: हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम सहित कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था और ये गठबंधन रुझानों में बहुमत पार करता नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में महागठबंधन की जीत पर हेमंत सोरेन ने किया लालू-सोनिया का धन्यवादहेमंत सोरेन ने कहा- ये मेरे लिए संकल्प लेने का दिन, झारखंड के लिए आज से नया अध्याय शुरू हो रहा है

Jharkhand Election Results: झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की जीत पर हेमंत सोरेन ने कहा कि ये दिन उनके लिए संकल्प लेने का है ताकि राज्य की जनता के लिए काम किया जा सके। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे हेमंत सोरेन ने इस मौके पर अपने पिता शिबू सोरेन सहित, सोनिया गांधी और लालू यादव को भी धन्यवाद दिया।

हेमंत सोरेन ने कहा, 'आज राज्य में एक नये अध्याय की शुरुआत हो रही है। मैं सभी को आश्वस्त करता चाहता हूं कि वे भले ही किसी भी जाति, धर्म और पेशे के हों लेकिन उनकी उम्मीदें नहीं टूटेंगी।'

हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम सहित कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था और ये गठबंधन रुझानों में बहुमत पार करता नजर आ रहा है। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया गया था।

बहरहाल, सोरेन झारखंड चुनाव के नतीजों पर कहा कि बहुत जल्द आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सरयू राय के महागठबंधन से जुड़ने की अटकलों के सवाल को टालते हुए हेमंत सोरन ने कहा कि अभी गठबंधन के सभी साझेदारों से बात करने के बाद ही कुछ तय होगा।

झारखंड में 'महागठबंधन' की जीत  

झारखंड में अभी भी वोटों की गिनती जारी है। हालांकि, ये लगभग साफ हो चला है कि बीजेपी की विदाई राज्य की सत्ता से से होने जा रही है। 

शाम 5 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 28 सीटों पर आगे है। वहीं, उसकी साझेदार कांग्रेस 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आरजेडी एक सीट पर आगे है। तीन पार्टियां कुल मिलाकर 43 सीट पर आगे हैं। 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में बहुमत का आंकड़ा 41 है। 

दूसरी ओर अकेले लड़ रही बीजेपी 26 सीटों पर आगे है और दो सीट भी जीत चुकी है। वहीं, आजसू दो सीटों पर और जेविएम को तीन सीट पर बढ़त हासिल है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019हेमंत सोरेनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल