लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन स्पष्ट बहुमत की ओर, जानें बीजेपी को कितनी सीटें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 13:26 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने जेएमएम-आरजेडी के साथ मोर्चा बनाया था. जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास की भी डूबेगी नाव! सरयू राय ने पछाड़ाजेएमएम नेता और भावी सीएम हेमंत सोरेन दोनों सीट से आगे

झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को दोपहर 1 बजे तक आए रुझानों में स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 41 का है। कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को 41 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि बीजेपी 29 सीटों पर आगे चल रही है।

बीजेपी29
कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी41
आजसू03
झारखंड विकास मोर्चा03
अन्य05

 

बीजेपी के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास की भी डूबेगी नाव! सरयू राय ने पछाड़ा

झारखंड चुनाव के आ रहे नतीजों के बीच रघुवर दास के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। ताजा अपडेट्स के अनुसार वे अपनी सीट जमशेदपुर (पूर्व) से पीछे हो गये हैं। बीजेपी उम्मीदवार और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को उन्हीं की सरकार में मंत्री रहे और अब बागी होकर चुनाव लड़ रहे सरयू राय कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सरयू राय इस सीट पर 771 वोट से आगे हो गये हैं। 

चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक रघुवर दास को 13708 वोट और निर्दलीय सरयू राय को 14479 वोट मिले हैं। इससे पूर्व 2014 में इस सीट पर रघुवर दास 70157 वोट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

जेएमएम नेता और भावी सीएम हेमंत सोरेन दोनों सीट से आगे

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन दोनों सीट से आगे चल रहे हैं। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका सीट पर 2463 वोटों से और बरहेट सीट पर 8616 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं