लाइव न्यूज़ :

झारखंड : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बिरहोर जनजाति की पहली छात्रा बनी रश्मि

By भाषा | Updated: August 10, 2021 00:29 IST

Open in App

रांची, नौ अगस्त झारखंड में विलुप्त होने के कगार पर खड़ी बिरहोर जनजाति की रश्मि रामगढ़ जिले में इस समुदाय की पहली ऐसी छात्रा हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है। रामगढ़ जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिले की उपायुक्त माधवी मिश्रा के मुताबिक रश्मि बिरहोर पश्चिमी बोकारो के बिरहोर टोला में रहने वाली अपने परिवार की पहली ऐसी छात्रा हैं, जिन्होंने द्वितीय श्रेणी के साथ 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है।

मिश्रा ने कहा, “जिला प्रशासन इस जनजाति के सदस्यों की स्थिति में सुधार लाने को लेकर गंभीर है। हम उसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। टाटा स्टील ने यह उपलब्धि हासिल करने में रश्मि की मदद की है।"

रश्मि हजारीबाग के सेंट रॉबर्ट स्कूल की छात्रा थीं। बिरहोर झारखंड की आदिम जनजातियों में से एक है। वर्तमान में राज्य में जनजाति के लगभग 11,000 लोग रहते हैं।

रश्मि ने इस उपलब्धि पर कहा, " मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं बहुत मेहनत के साथ पढ़ाई करूं और भविष्य में बेहतर परिणाम लेकर आऊं। टाटा स्टील फाउंडेशन मेरी बहुत मदद कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया