लाइव न्यूज़ :

Jharkhand rain: 50 घंटे से बारिश!, ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, गढ़वा और लातेहार में कई पुलिया बहीं, किसान मायूस, धान की फसलों को नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2024 11:51 IST

Jharkhand rain: किसानों ने बताया कि तेज हवाओं के साथ आ रही बारिश ने कई इलाकों में खड़ी धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे अधिक 152.8 मिलीमीटर बारिश गढ़वा जिले के मेराल में हुई। डालटनगंज में 110 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।निचले इलाकों में रह रहे लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया।

Jharkhand rain: झारखंड में लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। स्थानीय मौसम विभाग ने झारखंड में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से अगले 48 घंटों में राहत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारी बारिश के कारण रविवार को मुख्य रूप से गढ़वा और लातेहार जिलों में कई पुलिया बह गईं। किसानों ने बताया कि तेज हवाओं के साथ आ रही बारिश ने कई इलाकों में खड़ी धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

राज्य में रविवार को सबसे अधिक 152.8 मिलीमीटर बारिश गढ़वा जिले के मेराल में हुई। इसके बाद रांची के बुढ़मू क्षेत्र में 112.2 मिमी और डालटनगंज में 110 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और अन्य जिलों सहित उत्तर-पश्चिमी भागों के लिए भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।’’

उन्होंने खासकर उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के निचले इलाकों में रह रहे लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया। आनंद ने कहा कि यह मौसम प्रणाली धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रही है और अगले 24 घंटों में इसके झारखंड को पार करने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को व्यापक पैमाने पर वर्षा होने के आसार है।

मंगलवार को वर्षा में कमी आएगी। मंगलवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।’’ झारखंड में एक जून से 15 सितंबर तक 822.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि यहां इस मौसम में आमतौर पर 920.8 मिमी वर्षा होती है। इस अवधि के दौरान वर्षा में 11 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है