लाइव न्यूज़ :

झारखंडः JMM के रवीन्द्रनाथ महतो सर्वसम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

By भाषा | Updated: January 7, 2020 12:30 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन हाजी हुसैन अंसारी ने किया। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। महतो नाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गये हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे वित्त वर्ष 2019-2020 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जायेगा।प्रथम सत्र के अंतिम दिन आठ जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जायेगा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के रवीन्द्रनाथ महतो सर्वसम्मति से मंगलवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन हाजी हुसैन अंसारी ने किया। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। महतो नाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गये हैं। 

शपथग्रहण के बाद अब सात जनवरी को नए विधानसभाध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसके लिए सोमवार दोपहर बारह बजे से नामांकन पत्र दाखिल किए गए। राज्य विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन सात जनवरी को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

इस दिन ही वित्त वर्ष 2019-2020 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जायेगा। प्रथम सत्र के अंतिम दिन आठ जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जायेगा और इस पर चर्चा के उपरांत सरकार का उत्तर तथा मतदान कराया जायेगा। महत्वपूर्ण है कि भाजपा ने अभी तक नेता विपक्ष पद के लिए किसी को नामित नहीं किया है।

झारखंड की नवनिर्वाचित पांचवी विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र सोमवार को प्रारंभ हुआ है और पहले दिन कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष स्टीफेन मरांडी ने 81 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत कुल 78 सदस्यों को शपथ दिलायी।

मरांडी ने एक-एक कर सदन में उपस्थित 78 सदस्यों को शपथ दिलायी, जिनमें भाजपा के तीन सदस्यों ने संस्कृत में शपथ ली। मरांडी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री एवं सदन के नेता हेमंत सोरेन को शपथ दिलायी। इसके बाद मंत्रिमंडल के तीन सहयोगियों कांग्रेस के रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम तथा राजद के सत्यानंद भोक्ता को शपथ दिलायी गयी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से शपथ ग्रहण की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित तौर पर सूचित किया कि वह अपनी जीती गयी दूसरी सीट दुमका को छोड़ रहे हैं। हेमंत सोरेन ने 2014 और 2019 का विधानसभा चुनाव बरहेट और दुमका दोनों सीटों से लड़ा था, जहां वह 2014 में दुमका सीट पर भाजपा की लुईस मरांडी से पराजित हो गये थे, वहीं बरहेट से दोनों बार उन्होंने जीत दर्ज की। बहरागोड़ा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीर कुमार महंती आज सदन में उपस्थित नहीं थे, इसलिए वह शपथ नहीं ले सके। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहले ही मरांडी को 31 दिसंबर को शपथ दिला चुकी हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया