लाइव न्यूज़ :

झारखंड लोकसेवा आयोग अब प्रत्येक वर्ष आयोजित करेगा परीक्षा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 00:20 IST

Open in App

रांची, छह जनवरी झारखंड सरकार ने बुधवार को निर्णय लिया कि झारखंड लोकसेवा आयोग राज्य में अब राज्य स्तरीय सिविल सेवा के लिए प्रत्येक वर्ष परीक्षा आयोजित करेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देर शाम मीडिया को बताया कि उनकी अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1951 के बाद झारखंड लोकसेवा आयोग की नियमावली में इस तरह का बदलाव किया गया है, जिसके चलते अब राज्य में आयोग सिविल सेवा के लिए प्रति वर्ष परीक्षाएं आयोजित कर सकेगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में इसी उद्देश्य से ‘झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियम 2021’ को स्वीकृति दी गयी।

इससे पूर्व, राज्य में जेपीएससी की परीक्षाओं में धांधली को लेकर काफी विवाद रहा है और आयोग के अनेक अधिकारी एवं सदस्य जेल की हवा भी खा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब