लाइव न्यूज़ :

झारखंड: फीस नहीं जमा करने पर प्राइवेट स्कूल ने काटा शिक्षा मंत्री के नातिन का नाम, मंत्री जी खुद पहुंचे स्कूल तो विपक्ष ने ये कहा

By भाषा | Updated: September 20, 2020 13:53 IST

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि नातिन के नाम कटने की जानकारी मिलने पर वह शनिवार को बोकारो के चास स्थित डीपीएस स्कूल पहुंचे और नियमों के अनुसार अपनी नातिन की फीस जमा की।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि उन्होंने फीस जमा की और निजी विद्यालयों की स्थिति का जायजा लिया। इस घटना पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने तंज करते हुए कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी का आलम सरकार को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त है।प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि चास के दिल्ली पब्लिक स्कूल की घटना तो बस एक उदाहरण मात्र है।

बोकारो/रांची: झारखंड के बोकारो स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ने समय पर फीस न भरने पर हेमंत सोरेन सरकार शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की नातिन का नाम काट दिया। मंत्री स्वयं फीस जमा करने स्कूल पहुंचे तब कहीं जाकर उनकी नातिन का नाम स्कूल की ऑनलाइन कक्षा में वापस लिखा गया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नाम कटने की जानकारी मिलने पर वह शनिवार को बोकारो के चास स्थित डीपीएस स्कूल पहुंचे और नियमों के अनुसार अपनी नातिन की फीस जमा की। महतो ने कहा कि उन्होंने फीस जमा की और निजी विद्यालयों की स्थिति का जायजा लिया।

वहीं, इस घटना पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने तंज करते हुए कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी का आलम सरकार को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि चास के दिल्ली पब्लिक स्कूल की घटना तो बस एक उदाहरण मात्र है।

चूंकि यह मामला सूबे के शिक्षा मंत्री के घर से संबंधित था, इसलिए मंत्री आनन -फानन में स्कूल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हर दिन राज्य के सैकड़ों-हजारों अभिभावक निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान हैं, लेकिन प्रदेश का शिक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार इन स्कूलों के सामने असहाय हैं। भाषा, इन्दु शोभना नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया