लाइव न्यूज़ :

रांची में मोदी, चालीस मिनट में प्रधानमंत्री ने लगभग 24 योगासन किए, जिसे देखकर बच्चे और बुजुर्ग सभी चकित रह गए

By भाषा | Updated: June 21, 2019 15:40 IST

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक एम बसवा रेड्डी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री एवं अन्य सभी लोगों ने वज्रासन एवं पाश्र्वोत्तानासन से लेकर मत्स्यासन, ताड़ासन, सेतुबन्धासन, वृक्षासन, वीरभद्रासन, शवासन एवं प्राणायाम समेत लगभग दो दर्जन योगासन बड़ी कुशलता से किये।

Open in App
ठळक मुद्दे बुजुर्ग महिला श्यामली देवी ने कहा, ‘‘देश को एक योगी प्रधानमंत्री मिला है जिसका लाभ सभी को आने वाले समय में अवश्य होगा।’सुरक्षाकर्मी तेजस्वी उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ योगासन कर उसे बहुत अच्छा लगा और अब से वह सदा नियमित योगासन करेगा।

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग चालीस हजार लोगों के साथ चालीस मिनट में 24 योगासन किये जिसे देखकर बच्चे और बुजुर्ग सभी चकित रह गए।

प्रधानमंत्री ने यहां धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सिर्फ चालीस मिनट में लगभग दो दर्जन विभिन्न योगासन किये और इस दौरान उन्होंने कोई त्रुटि नहीं की जिसे देखकर यहां आये चालीस हजार से अधिक लोग, सभी अचंभित थे।

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक एम बसवा रेड्डी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री एवं अन्य सभी लोगों ने वज्रासन एवं पाश्र्वोत्तानासन से लेकर मत्स्यासन, ताड़ासन, सेतुबन्धासन, वृक्षासन, वीरभद्रासन, शवासन एवं प्राणायाम समेत लगभग दो दर्जन योगासन बड़ी कुशलता से किये।

नीली धारी वाली सफेद टी शर्ट, सफेद पायजामा एवं सफेद मोजे के साथ गुलाबी-सफेद प्रिंट वाला गमछा डाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब अपना भाषण देकर लोगों के बीच योगासन के लिए जाने लगे तो आसमान से बारिश की बूंदे टपकने लगीं। लेकिन प्रधानमंत्री के पग ठिठके नहीं और वह मंच से उतरकर सीधे अर्ध सैनिक बलों के बीच रिक्त स्थान पर पहुंचे और सब के बीच बैठकर उन्होंने योगासन किये।

प्रधानमंत्री एवं उनके साथ प्रभात तारा मैदान में उपस्थित सभी लोगों ने वज्रासन, भुजंगासन, मत्स्यासन, सेतुबन्धासन, पदांगुष्ठ धनुरासन, आंजनेयासन, उत्तान आसन, पाद हस्तासन, ताड़ासन, वृक्षासन, वीरभद्रासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कपालभाति, त्रिकोणासन, अर्धचन्द्रासन, परिवृत्त पाश्र्वकोणासन, पाश्र्वोत्तानासन, शवासन, अर्ध धनुरासन, सर्पासन एवं शशकासन बड़ी कुशलता से किये।

प्रधानमंत्री ने प्रणायाम भी चार प्रकार के किये। बाद में वहां आये छात्रों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने भी प्रधानमंत्री की इस पहल और कुशलता की भूरि भूरि प्रशंसा की। एक बालिका प्रियंका ने कहा कि वह तो इतने तरह के आसनों के बारे में जानती ही नहीं थी।

दूसरी ओर एक बुजुर्ग महिला श्यामली देवी ने कहा, ‘‘देश को एक योगी प्रधानमंत्री मिला है जिसका लाभ सभी को आने वाले समय में अवश्य होगा।’’ एक सुरक्षाकर्मी तेजस्वी उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ योगासन कर उसे बहुत अच्छा लगा और अब से वह सदा नियमित योगासन करेगा।

प्रधानमंत्री ने किसी को निराश भी नहीं किया और योग के कार्यक्रम के बाद वह मैदान के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से मिले और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई जिससे लोग बेहद प्रसन्न एवं उत्साहित थे। 

टॅग्स :योगनरेंद्र मोदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव