लाइव न्यूज़ :

झारखंड: भारी बारिश की वजह से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गुमला और देवघर का कार्यक्रम रद्द

By भाषा | Updated: September 29, 2019 13:21 IST

राष्ट्रपति के आगमन से राज्य के लोगों को नयी उर्जा मिलेगी। इस बीच भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री की कोलहान में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा भी स्थगित कर दी गई है।

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की झारखंड़ की तीन दिवसीय यात्रा के आज रविवार को दूसरे दिन गुमला और देवघर के सभी कार्यक्रम भारी बारिश के कारण रद्द कर दिये गये हैं। राजभवन के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की साथ ही राष्ट्रपति भवन ने संदेश जारी कर यह जानकारी दी।

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के चलते गुमला में अशोक भगत जी के आदिवासी आश्रम और देवघर में राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर उतरने में तकनीकी कठिनाई के चलते ही राष्ट्रपति का आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इससे पूर्व कल शाम राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे जहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति हवाई अड्डे से राजभवन पहुंचे और वहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। राष्ट्रपति 30 सितम्बर को रांची विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे । इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जायेंगे। राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखण्ड आगमन पर सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों की ओर से माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द जी का हार्दिक अभिनंदन है।

राष्ट्रपति के आगमन से राज्य के लोगों को नयी उर्जा मिलेगी। इस बीच भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री की कोलहान में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्रील के प्रवक्ता ने बताया कि अगली तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी। 

टॅग्स :रामनाथ कोविंदझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया