लाइव न्यूज़ :

झारखंड ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण की तैयारी की

By भाषा | Updated: March 14, 2021 00:40 IST

Open in App

रांची, 13 मार्च झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने एक बड़े फैसले के तहत हरियाणा सरकार की तर्ज पर राज्य के निजी क्षेत्र में तीस हजार रुपये तक के प्रति माह वेतन वाले पदों में 75 प्रतिशत पद स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का मन बना लिया है जिसकी घोषणा सरकार सोमवार को विधानसभा में कर सकती है।

वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने इस बात के संकेत दिये हैं कि शुक्रवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला ले लिया गया है, इसकी घोषणा विधानसभा के सत्र में सोमवार को स्वयं मुख्यमंत्री कर सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस फैसले के तहत अब निजी क्षेत्र में भी स्थानीय युवाओं को आरक्षण मिलेगा। निजी क्षेत्र में तीस हजार रुपये प्रति माह तक के वेतन वाली 75 प्रतिशत नौकरियां राज्य के युवाओं को मिलेंगी।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा सरकार ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का भी मन बनाया है, इसकी भी घोषणा विधानसभा में ही किये जाने की संभावना है।

हाल में हरियाणा में भी स्थानीय युवाओं को नौकरी में आरक्षण देने का फैसला लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?