लाइव न्यूज़ :

झारखंड: गांवों में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण की तैयारी शुरू

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:28 IST

Open in App

रांची, 22 मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण की तैयारी शुरू कर दी है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित कोविड के मामलों की पहचान करने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सभी उपायुक्तों को अभियान की विस्तृत योजना के संबंध में पत्र जारी किया है।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, झारखंड को रेपिड एंटीजेन जांच और लक्षणों के आधार पर संभावित कोविड रोगियों की पहचान के लिए अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के तीन करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सखी मंडल की दीदी सहित हजारों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का इस उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 मई को प्रारंभ कर दिया गया है। प्रशिक्षण राज्य के हर ब्लॉक में आयोजित किया गया है। प्रखंड प्रशिक्षण दल द्वारा एएनएम, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू और सहिया दीदी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षण प्रारूप के अलावा इन कार्यकर्ताओं को ऑक्सीमीटर परिणाम तापमान और अन्य संबंधित लक्षणों को पढ़ने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह संभावित संक्रमित रोगी की पहचान करने में मदद करेगा, जिसे बाद में कोविड-19 परीक्षण के लिए परीक्षण केंद्रों में भेजा जा सकता है।

प्रवक्ता ने बताया कि घर-घर जाकर होने वाले इस सर्वेक्षण के दौरान अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं की टीम संबंधित पंचायत के हर घर का दौरा करेगी।

इस दौरान किसी घर में कोई भी संक्रमण मामला, पिछले दो महीनों में किसी की भी मौत या कोविड लक्षणों वाले व्यक्ति की पहचान के लिए हर घर का सर्वेक्षण किया जाएगा। यदि परिवार का कोई सदस्य संक्रमित पाया जाता है, तो टीम यह सुनिश्चित करेगी कि परिवार के अन्य सदस्यों का भी परीक्षण हो। इसके लिए एक परीक्षण केंद्र भी काम करेगा। अगर किसी में कोविड के लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में एक पृथक-वास केंद्र भी संचालित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल