लाइव न्यूज़ :

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी को भेजा इस्तीफा

By भाषा | Updated: August 10, 2019 05:40 IST

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत अनेक कांग्रेसी नेताओं पर अपने खिलाफ साजिश रचने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया।

Open in App

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत अनेक कांग्रेसी नेताओं पर अपने खिलाफ साजिश रचने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता किशोरनाथ शाहदेव ने आज यहां बताया कि अजय कुमार ने तीन पृष्ठों के अपने इस्तीफे में पार्टी के नेताओं सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद चंद्रशेखर दूबे, प्रदीप बालमुचू और फुरकान अंसारी पर कई आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि ये सारे नेता अपने गुर्गों और सहयोगियों के साथ मिलकर पार्टी में राजनीतिक पदों पर कब्जा करने और अपने भाई भतीजों को आगामी चुनाव में विधानसभा टिकट दिलाने के लिए दबाव बना रहे थे जिसके सामने वह झुक नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए हाल के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को 2014 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक मिले जो इन मौकापरस्तों को भा नहीं रहा है। लोकसभा चुनावों में राज्य की चौदह सीटों में से कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट गीता कोड़ा को लड़ाकर जीती थी। उसके बाद से ही राज्य में लगातार तमाम कांग्रेसी नेता अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित