पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- अयोध्या विवाद उसने दशकों लटकाया, चाहती तो निकाल सकती थी समाधान

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 25, 2019 13:50 IST2019-11-25T13:49:31+5:302019-11-25T13:50:15+5:30

Jharkhand Polls: पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में अस्थिरता का लाभ ऐसे लोगों ने उठाया जिनकी दुकान हिंसा पर चलती थी। यही उद्योग यहां खूब फला-फूला। इस स्थिति को काफी हद तक बदलने में केंद्र की और झारखंड की भाजपा सरकार ने सफलता पाई है।

Jharkhand polls: PM Modi slams on Congress over Ayodhya dispute | पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- अयोध्या विवाद उसने दशकों लटकाया, चाहती तो निकाल सकती थी समाधान

File Photo

Highlightsझारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने सोमवार (25 नवंबर) को प्रदेश के डाल्टनगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया।

झारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र ने सोमवार (25 नवंबर) को प्रदेश के डाल्टनगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने तीन दिन पहले लातेहार में शहीद हुए पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी दलों ने आर्टिकल 370 का मामला लटकाकर छोड़ा हुआ था। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा के लिए यहां के अनेक वीर जवानों को बलिदान देना पड़ा। इन सब के जिम्मेदार हैं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल। बीजेपी ने अपना वादा पूरा करके दिखाया है। 

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि, अयोध्या का विवाद भी इन लोगों ने दशकों से लटकाया हुआ था। कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी। कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं, कांग्रेस ने अपने वोटबैंक की परवाह की। कांग्रेस की इस सोच से देश-समाज का नुकसान हुआ। 

उन्होंने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद की ये समस्या इसलिए भी बेकाबू हुई क्योंकि यहां राजनीतिक अस्थिरता थी। यहां सरकारें पिछले दरवाज़े से बनती और बिगाड़ी जाती थीं क्योंकि उनके मूल में स्वार्थ और करप्शन होता था। इन स्वार्थी लोगों में झारखंड की सेवा करने के लिए कोई भावना नहीं है। इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र एजेंडा सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग है। 
इसीलिए ये एक बार फिर आपको भ्रमित कर आपसे वोट मांग रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि झारखंड में अस्थिरता का लाभ ऐसे लोगों ने उठाया जिनकी दुकान हिंसा पर चलती थी। यही उद्योग यहां खूब फला-फूला। इस स्थिति को काफी हद तक बदलने में केंद्र की और झारखंड की भाजपा सरकार ने सफलता पाई है। यहां से जो बॉक्साइट निकल रहा है, उसका बड़ा हिस्सा यहीं के विकास में लगे, इसका भी प्रावधान पहली बार भाजपा की सरकार ने ही किया है। विरोधी हताशा में कुछ भी कहें, लेकिन आपके जल, जमीन और जंगल की सुरक्षा और आपके हितों पर भाजपा कोई आंच नहीं आने देगी। 

पीएम ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ दलों के बीच का नहीं है, बल्कि झारखंड को लूटने वालों और झारखंड के लोगों की सेवा करने वालों के बीच है। ये चुनाव दो कार्य संस्कृतियों के बीच का है, दो धाराओं के बीच का है। बीजेपी ने जो भी वादे किए थे, वो एक के बाद एक जमीन पर उतारे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके साथी हैं, जो सिर्फ रेवड़ियां बांटना जानते हैं। उनके पास समस्याएं हैं, हमारे पास समाधान हैं। 

पीएम ने कहा है कि बीजेपी ने झारखंड को स्थिर सरकार दी है। पार्टी ने झारखंड में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दिन रात काम किया है और पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाई हैं। उसने झारखंड में समृद्धि का मार्ग खोला है। बीजेपी ने झारखंड के हर समाज के व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक दिलाया है, उसका गौरव बढ़ाया है। पार्टी ने झारखंड को नक्सलवाद और अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए, भयमुक्त वातावरण के लिए प्रयास किया है। 

Web Title: Jharkhand polls: PM Modi slams on Congress over Ayodhya dispute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे