लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनावः पहले चरण के चुनाव प्रचार में मोदी-शाह की जोड़ी समेत बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, कल होगा 13 सीटों पर मतदान

By भाषा | Updated: November 29, 2019 18:33 IST

नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण में देरी के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस मामले का फैसला कर दिया है और राम जन्म स्थान पर गगनचुंबी राम मंदिर का निर्माण किया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण में 13 विधानसभा सीटों के लिए कल मतदान होना है। इस चरण के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रचार के लिए उतार कर अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

झारखंड विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण में 13 विधानसभा सीटों के लिए कल मतदान होना है और इस चरण के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रचार के लिए उतार कर अपनी पूरी ताकत झोंक दी जबकि विपक्षी महागठबंधन की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सरीखे बड़े नेता प्रचार के लिए नहीं पहुंचे।

भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाली। उन्होंने 25 नवंबर को झारखंड के डाल्टनगंज और गुमला में दो चुनाव सभाएं कर राम मंदिर निर्माण, राष्ट्रीय सुरक्षा, जम्मूकश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने, नक्सलवाद और विकास तथा विपक्ष के भ्रष्टाचार को प्रमुख रूप से जनता के रखा।

मोदी ने राम मंदिर निर्माण में देरी के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस मामले का फैसला कर दिया है और राम जन्म स्थान पर गगनचुंबी राम मंदिर का निर्माण किया जायेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 21 नवंबर को मणिका एवं लोहरदगा और 28 नवंबर को चतरा तथा गढ़वा में जनसभाएं कर पार्टी के चुनाव प्रचार को धार दी।

अमित शाह ने चतरा की सभा में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर राम मंदिर मामले की सुनवाई को अटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘निर्लज्ज’ कहा। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रथम चरण के लिए चुनाव प्रचार किया।

कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार की कमान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सुबोधकांत सहाय आदि ने संभाली। कांग्रेस के प्रदेश नेताओं ने बताया कि महाराष्ट्र के घटनाक्रम में व्यस्तता के चलते अनेक नेता चुनाव प्रचार के लिए नहीं पहुंच सके। प्रथम चरण के चुनाव में कांग्रेस छह सीटें लड़ रही है।

गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए उसे 13 सीटें मिली हैं। महागठबंधन के मुख्य सदस्य झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से चुनाव प्रचार की कमान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने संभाली। राष्ट्रीय जनता दल के प्रचार की कमान तेजस्वी यादव और शरद यादव ने संभाली। विपक्षी महागठबंधन के नेताओं ने अपनी सभाओं में मुख्य रूप से आदिवासियों के हितों के मामले और स्थानीय मुद्दे उठाये। झामुमो ने भाजपा की राज्य सरकार पर आदिवासियों की उपेक्षा और भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाये।

कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह झारखंड चुनावों में जानबूझकर अपनी नाकामी छिपाने के लिए अनुच्छेद 370 और राम मंदिर के मामले उठा रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के सहयोगी भी उसकी नीतियों से खफा हैं इसी कारण इन चुनावों में उसके साथ कोई नहीं है। बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा और सुदेश महतो की आज्सू भी इन चुनावों में पूरे जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं। इन चुनावों में भाजपा का आज्सू से चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं हो सका है। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह