लाइव न्यूज़ :

गैजेट बैंक के जरिए गरीब छात्रों की मदद कर रही है झारखंड पुलिस

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:17 IST

Open in App

(नमिता तिवारी)

रांची, 18 जुलाई कोविड-19 महामारी के दौर में पढ़ाई जारी रखने के लिए मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की कमी से जूझ रहे गरीब बच्चों की मदद के लिए झारखंड पुलिस ने एक अनूठी पहल करते हुए गैजेट बैंक की शुरुआत की है।

इस गैजेट बैंक में इस्तेमाल किए हुए मोबाइल फोन और लैपटॉप का संग्रह है, जिसे गरीब बच्चों को दिया जाता है ताकि वे ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पढ़ाई कर सकें।

पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों के अलावा मोबाइल फोन और लैपटॉप नहीं मिलने के कारण कुछ छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश जैसे वाकये सुनने के बाद झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा ने इसकी शुरुआत की और राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को इस प्रकार के बैंक स्थापित करने का सुझाव दिया। डीजीपी की योजना राज्य के प्रत्येक पुलिस थाना में ऐसे `मोबाइल और लैपटॉप बैंक` बनाने की है।

इस योजना की शुरुआत के तहत झारखंड के सुदूर गोड्डा जिले में सिम कार्ड और तीन महीने की मुफ्त इंटरनेट सुविधा के साथ स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं।

सिन्हा ने पीटीआई-भाषा से विशेष बातचीत में कहा, ''दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा के आत्महत्या करने की खबर ने मुझे भीतर से झकझोर कर रख दिया। छात्रा ने खुद को परिवार पर बोझ बताते हुए तेलंगाना स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। मैंने एक वीडियो देखा, जिसमें झारखंड की एक 11 साल की बच्ची को स्मार्टफोन नहीं खरीद पाने के कारण अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और वह आम बेच रही थी। ’’

डीजीपी ने राज्य के सभी 24 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पुलिस थानों में गैजेट बैंक स्थापित करने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि वे लोगों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, नोटपैड आदि दान करने की अपील करें ताकि गरीब बच्चों को यह वितरित किए जा सकें और उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह