झारखंड पुलिस ने माओवादियों के लगाये 50 आईईडी निष्क्रिय किए

By भाषा | Updated: September 10, 2021 23:02 IST2021-09-10T23:02:32+5:302021-09-10T23:02:32+5:30

Jharkhand Police deactivates 50 IEDs planted by Maoists | झारखंड पुलिस ने माओवादियों के लगाये 50 आईईडी निष्क्रिय किए

झारखंड पुलिस ने माओवादियों के लगाये 50 आईईडी निष्क्रिय किए

सरायकेला (झारखंड), 10 सितंबर झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने 50 आईईडी निष्क्रिय किए हैं। ऐसा संदेह है कि भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने इन्हें लगाया था।

पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि निमडीह-पांडुबुरु और कुडाहातु गांवों के बीच सड़क पर लगाए गए 25 आईईडी बृहस्पतिवार की शाम को मिले जबकि 25 आईईडी रगुडीह और डोडारदा गांवों के बीच से मिले।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मिले विस्फोटकों का वजन करीब 3 से 5 किलोग्राम रहा होगा जबकि आज दिन में मिले विस्फोटकों में प्रत्येक का वजन 2 से 3 किलोग्राम के बीच था। इन्हें सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के इरादे से लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand Police deactivates 50 IEDs planted by Maoists

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे