लाइव न्यूज़ :

झारखंड पुलिस ने साइबर अपराध के लिए 13 लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 13:21 IST

Open in App

देवघर, 15 दिसंबर झारखंड के देवघर जिले से कथित तौर पर साइबर अपराध में शामिल होने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने सोमवार की रात कई गांवों में छापा मारकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बैंक अधिकारी होने का नाटक करते हुए फोन कॉल कर लोगों को ठगते थे और उनसे उनका खाता नंबर, डेबिट कार्ड नंबर, पिन नंबर, आधार नंबर और ओटीपी नंबर भी देकर अपने केवाईसी अपडेट करते थे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद वे लोगों के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते थे।

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 38 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, लैपटॉप, एक स्वाइप मशीन और नकदी जब्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव