लाइव न्यूज़ :

झारखंड: मुख्यमंत्री की ताजपोशी पर नीतीश के मंत्री ने ली चुटकी, कहा- शपथ ग्रहण की झलकियां अली बाबा और चालीस चोर वाली कहावत को चरितार्थ करती

By भाषा | Updated: December 30, 2019 05:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देमंगल पांडेय ने कहा कि विपक्षी एकता के नाम गैर एनडीए दलों का जुटान देश के संविधान और अस्मिता के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के नये अवसर पाने के लिए है। वैसे भी भ्रष्टाचार के कलाकार देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से घबराहट में थे।

झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ताजपोशी पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा के झारखंड प्रभारी रहे मंगल पांडेय ने रविवार को चुटकी लेते हुए कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की झलकियां अली बाबा और चालीस चोर वाली कहावत को चरितार्थ करती हैं। मंगल पांडेय ने एक बयान में कहा, ‘‘शपथ ग्रहण में शामिल शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति या नेता मौजूद था जिस पर भ्रष्टाचार के दाग न लगे हों।

शपथ ग्रहण समारोह की स्थिति यह थी कि कांग्रेस शासन में किए गए हर घोटाले का हर मास्टर मांइड मंच पर मौजूद नजर आया।’’ पांडेय ने कहा कि पूरब से चिटफंड वाली दीदी आयीं थीं, तो दक्षिण से टू जी वाले परिवार समेत पधारे थे, वहीं उत्तर से बिना कमाये अरबपति बनने वाले और केंद्र से हेराल्ड वाले आकर शपथ ग्रहण समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे। उन्होंने कहा कि यही नहीं, रही सही कसर कोयला घोटाला वाले नवनियुक्त मुख्यमंत्री के पापा ने मौजूद रह कर पूरी कर दी।

पांडेय ने कहा कि इसकी पटकथा तो जीतते ही मुख्यमंत्री ने होटवार जेल के कैदी वार्ड में भ्रष्टाचारी नंवर वन से आशीर्वाद लेकर लिख दी थी। यह शपथ ग्रहण समारोह भ्रष्टाचार की मिली-जुली पटकथा थी, जो कि हमारे झारखंड के भाई-बहनों को झेलनी पड़ेगी।

मंगल पांडेय ने कहा कि विपक्षी एकता के नाम गैर एनडीए दलों का जुटान देश के संविधान और अस्मिता के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के नये अवसर पाने के लिए है। वैसे भी भ्रष्टाचार के कलाकार देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से घबराहट में थे। इस कारण किसी बड़े स्कैंडल को अंजाम नहीं दे पाते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अब ऐसे दागी नेताओं को लूट का नया अड्डा समृद्ध झारखंड मिल गया है, लेकिन केंद्र की एनडीए सरकार ऐसे भ्रष्टाचारियों के मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। आने वाले समय में जेल वाले तो जेल में ही रहेंगे और बेल वाले बहुत जल्द जेल जाएंगे।’’ 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह