लाइव न्यूज़ :

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा में सोन नदी में डूबे 7 युवक, 5 का शव बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2020 14:35 IST

गढ़वा की ये घटना आज सुबह की है। दरअसल, 8 युवक सोन नदी में नहाने गये थे। खबर लिखे जाने तक दो बच्चों के शव की तलाश अभी भी जारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के गढ़वा में आज सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, 7 बच्चे नदी में डूबेनदी में डूबे सभी लोगों की उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच है, दो शव की तलाश अब भी जारी

झारखंड के गढवा जिले में सोन नदी में नहाने के दौरान 7 युवक डूब गए. 5 का शव अब तक बरामद हो गया है. बाकी की तलाश जारी है. यह घटना कांडी के हरिहरपुर की है. डूबे बच्चों की तलाश शुरू हो गई है. प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग ही अपने स्तर से बचाव राहत कार्य में जुट गए है. लोगों ने प्रशासन की भी सूचना दे दी है. 

घटनास्थल पर गोताखोर की टीम पहुंच गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह एक साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों के डूब जाने की खबरमिलते ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही नदी के पास भीड़ जमा हो गई और चीख-पुकार मच गई. 

गांव वाले खुद नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुट गये. इस बीच घटना की सूचना प्रशासन को भी दी गई. जिसके बाद मौके पर गोताखोर की टीम को भेजा गया है. कांडी बीडीओ के नेतृत्व में राहत टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है. दो शवों की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है. 

नदी में डूबे सभी लोगों की उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच है. इनकी पहचान ब्रजेश सिंह (30), आलोक मिश्रा (30), अजीत मिश्र (19), नीरज मिश्र (21), अश्विनी दुबे (25), राजन दुबे (21) और सुशील मिश्रा (25) हैं. 

गढ़वा की उपायुक्त हर्ष मंगला ने बताया कि सुबह छह बजे डूमरसोता गांव के आठ युवक बगल में सोन नदी में नहाने गये थे. नदी पार होने के दौरान सात युवक नदी के गहरे पानी में चले गये. एक युवक नदी के बाहर निकलने में सफल रहा. उसने गांव जाकरलोगों को इसकी सूचना दी. डीसी ने कहा है कि प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद हैं और हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं.

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के रहने वाले आठ युवक नदी में नहाने के लिए गये थे. नदी का बहाव तेज है और नीचे दलदल भी जमा हो गया है. ऐसे में नदी किनारे पर मौजूद लोगों ने उन्हें किनारे में ही नहाने की सलाह दी, पर युवक नहीं माने. 

नहाने के दौरान सभी किनारे से आगे गहरे पानी में चले गये. इसी बीच एक युवक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरा आगे बढ गया, वह भी डूबने लगा फिर उसे बचाने के लिए तीसरा युवक आगे गया. इसी तरह सभी एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में डूब गए. हालांकि किनारे मौजूद लोगों ने एक युवक को बचा लिया.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल