लाइव न्यूज़ :

सुरक्षाबलों के खिलाफ बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, पुल में फिट की गई चार बारूदी सुरंगें और 10 किलो के बम को किया निष्क्रिय

By अभिषेक पारीक | Updated: July 2, 2021 07:15 IST

सुरक्षाबलों को गुरुवार को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्हें लक्ष्य बनाकर मधुबन थाना क्षेत्र में एक पुल में फिट की गई चार शक्तिशाली बारूदी सुरंगें और दस किलो के एक केन बम को समय रहते पता लगाकर निष्क्रिय कर दिया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देगिरीडीह जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों को लक्ष्य बनाकर एक पुल में चार बारूदी सुरंगें फिट की गई थीं। दस किलो के केन बम को भी समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया। 

झारखंड के गिरीडीह जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों को गुरुवार को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्हें लक्ष्य बनाकर मधुबन थाना क्षेत्र में एक पुल में फिट की गई चार शक्तिशाली बारूदी सुरंगें और दस किलो के एक केन बम को समय रहते पता लगाकर निष्क्रिय कर दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम ने चार शक्तिशाली बारूदी सुरंगों को समय रहते बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। इन सुरंगों को भाकपा (माओवादियों) ने सुरक्षा बलों को लक्ष्य कर एक पुल में फिट किया था। 

पुल में फिट की गई थी 20 किलो आईईडी

रेणु ने बताया कि इस बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद मधुबन थाना क्षेत्र के करमगडडा मोड़ से ठेसापुली जाने वाली सड़क से लगभग 1.5 किलोमीटर दूरी पर छोटे पुल में फिट की गई लगभग 20 किलोग्राम की चार आईडी बरामद की। उन्होंने बताया कि इन चार शक्तिशाली आइईडी को नष्ट कर दिया गया है। 

10 किलो के केन बम को भी निष्क्रिय किया

इसके अलावा एक अन्य घटनाक्रम में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने आज नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए गुप्त सूचना पर पीरटांड़ खुखरा पथ पर बांध गाँव के पास एक पुलिया में लगाए 10 किलोग्राम के केन बम को भी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। सहायक पुलिस अधीक्षक गुलशन तिर्की ने बताया कि उग्रवादियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए बम लगाया था। 

टॅग्स :झारखंडनक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू