लाइव न्यूज़ :

झारखंड में सियासी 'खेला'? झामुमो का दावा- भाजपा के 16 विधायकों ने किया संपर्क, BJP बोली- हेमंत सोरेन के 21 MLA ने कर दी है बगावत

By विनीत कुमार | Updated: July 26, 2022 08:03 IST

झारखंड में झामुमो और भाजपा दोनों पार्टियां एक-दूसरे के विधायकों की बगावत का दावा कर रही हैं। झामुमो ने कहा है कि भाजपा के 16 विधायक अलग गुट बनाकर हेमंत सोरेन सरकार को समर्थन देना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया दावा- भाजपा के 16 विधायक उनके संपर्क में हैं।सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 16 विधायक अलग गुट बनाकर हेमंत सोरन सरकार को समर्थन देना चाहते हैं।दूसरी ओर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का दावा- झामुमो के 21 विधायकों ने बगावत कर दी है।

रांची: महाराष्ट्र के बाद अब क्या झारखंड में कोई बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है? ऐसे सवाल उठने लगे हैं। दरअसल सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि भाजपा के 16 असंतुष्ट विधायक झामुमो के संपर्क में हैं। 

इस दावे पर बयानबाजी और अटकलों के बीच बीजेपी ने भी पलटवार कर दिया। एक ओर जहां भाजपा की ओर से विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने तंज किया कि डूबते जहाज की सवारी भला कौन करना चाहेगा। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो के 21 विधायकों ने बगावत कर दी है।

भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने भी झामुमो के दावे को खारिज करते हुए कहा, 'झामुमो विधायक घुटने तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। पार्टी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। उसके बने रहने पर खरते के बादल मंडरा रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'झामुमो विधायक लूट और भ्रष्टाचार पर कायम हैं और अब वे भ्रम, गलत धारणा और भ्रामक सूचनाओं के आधार पर झूठी कहानियां और धारणाएं बनाकर आगे बढ़ने का आखिरी प्रयास कर रहे हैं।'

हेमंत सोरेन पर जांच के बीच झामुमो का दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों राज्य में कथित अवैध खनन से संबंधित मामलों में केंद्रीय एजेंसियों के जांच के घेरे में हैं। कुछ दिन पहले ही हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा को ईडी ने गिरफ्तार भी किया। इन सबके बीच भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा, 'वे हेमंत सोरेन सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं क्योंकि वे सभी भाजपा में घुटन महसूस करते हैं। वे एक अलग ग्रुप बनाकर झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करना चाहते हैं।'

मौजूदा राज्य सरकार की स्थिरता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी केवल तभी निर्णय ले सकती है प्रस्ताव उनके सामने आए। भट्टाचार्य ने ये बात उस समय कही जब राज्य में कुछ कांग्रेस विधायकों को भाजपा द्वारा लुभाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

टॅग्स :झारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतJharkhand Municipal Election Result 2026: रांची, धनबाद, देवघर नगर निगम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते?, नगर निकाय चुनावों में जीतने वालों और हारने वालों की सूची

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया