झारखंड : गिरिडीह में एक कुंतल से ज्यादा गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
By भाषा | Updated: September 16, 2021 16:04 IST2021-09-16T16:04:32+5:302021-09-16T16:04:32+5:30

झारखंड : गिरिडीह में एक कुंतल से ज्यादा गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
गिरिडीह (झारखंड), 16 सितंबर जिले की डुमरी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक कुंतल से भी ज्यादा गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने आज बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज तड़के करीब तीन बजे डुमरी-गिरिडीह रोड पर जामताड़ा चेकनाका के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक कार की डिक्की से तीन बोरों में भरा 103 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
पुलिस ने इस संबंध में कार चालक सेराज आलम और सहयोगी इस्तिखार आलम को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बरामद गांजा ओडिशा ये बिहार ले जाया जा रहा था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।