लाइव न्यूज़ :

झारखंड: जेल में पूर्व मंत्री राजा पीटर, एनोस एक्का सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव

By अनुराग आनंद | Updated: August 4, 2020 15:09 IST

मुख्यमंत्री आवास तक संक्रमण फैलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन व उनके परिवार के सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल प्रशासन द्वारा इस सूचना के तुरंत बाद जेल के अंदर सामूहिक सभी कार्य को बंद किया जा रहा है।इसके अलावा, सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी के ड्राइवर और सीएम के आप्त सचिव के संपर्क में आए लोगों का भी सैंपल लिया गया है।जेल में कोरोना संक्रमित पाए गए सभी लोगों को क्वारंटाइन करने का प्रयास किया जा रहा है।

रांची: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। झारखंड से खबर आ रही है कि बिरसा मुंडा जेल में पूर्व मंत्री राजा पीटर और एनोस एक्का कोरोना पॉजिटिव होंगे। मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस जेल में बंद करीब 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

बता दें कि जेल प्रशासन द्वारा इस सूचना के तुरंत बाद जेल के अंदर सामूहिक सभी कार्य को बंद किया जा रहा है। एसटीडी, रसोई, निर्माण कार्य पर भी रोक लगी है। साथ ही उसके वॉर्ड में रहने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन करने की तैयारी की जा रही है।

इसके अलावा, झारखंड के मुख्यमंत्री आवास तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का कार चालक काजल ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि उसने कुछ दिन पहले ही सैंपल दिया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के आप्त सचिव कमलेश कुमार भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वे पटना से लौटे थे और होम क्वारंटाइन में थे। अब आज अन्य कर्मियों की कोरोना जांच हो रही है।

सीएम हेमंत समेत परिवार के सभी लोगों का लिया गया कोरोना सैंपल-

बता दें कि मुख्यमंत्री आवास तक संक्रमण फैलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन व उनके परिवार के सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। ड्राइवर और आप्त सचिव के संपर्क में आए लोगों को भी सैंपल लिया गया है। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ही हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बच्चे और आवास पर रहने वाले कई स्टाफ का कोरोना सैंपल लिया गया था। उस दौरान सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

इससे पहले मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्‍नी ने कोरोना का टेस्‍ट करवाया था। इसमें दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मुख्‍यमंत्री झारखंड के ही एक कोरोना पॉजिटिव विधायक के संपर्क आए थे।

झारखंड में तेजी से बढ़ता जा रहा है कोरोना का मामला-

झारखंड के लगभग सभी जिलों में लगातार नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, लेकिन चार जिलों में कोरोना संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। रांची और पूर्वी सिंहभूम में संक्रमण रफ्तार पकड़े हुए था ही, अब खूंटी और हजारीबाग में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को राज्य में 741 नए मामले सामने आए, कोरोना के कुल मामले 13 हजार से अधिक हो चुके हैं।

नए संक्रमितों में रांची स्थित बरियातू थाना प्रभारी, कई डॉक्टर, सचिवालय कर्मी, पुलिसकर्मी आदि शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन