लाइव न्यूज़ :

झारखंड मॉब लिंचिंगः 30 की उम्र से कम हैं तबरेज को पीटने वाले अधिकांश आरोपी, मजदूरी से करते हैं गुजारा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 27, 2019 14:00 IST

18 जून को भीड़ ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में पकड़ा और पिटाई की। उससे जबरदस्ती 'जय श्री राम' के नारे लगाए लगवाए। 22 जून को झारखंड अस्पताल में तबरेज की मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्दे वो 11 लोग हैं जिन्हें झारखंड में तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार 11 लोगों में सिर्फ पांच लोग 10वीं पास हैं।

दैनिक मजदूरी से लेकर बेरोजगार तक। रेलवे के गैंगमैन से लेकर किसान तक। ये वो 11 लोग हैं जिन्हें झारखंड में तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 जून को भीड़ ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में पकड़ा और पिटाई की। उससे जबरदस्ती 'जय श्री राम' के नारे लगाए लगवाए। 22 जून को झारखंड अस्पताल में तबरेज की मौत हो गई। 

23 जून को पुलिस ने धतकीडीह गांव के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट बताया है कि गिरफ्तार 11 लोगों में सिर्फ पांच लोग 10वीं पास हैं। इनमें अधिकांश मजदूरी करते हैं या वो हैं जिन्हें काम की तलाश है।

मॉब लिंचिंग के आरोप में इन लोगों की गिरफ्तारी

1. सुमंत महतो (24 साल)

2. प्रेमचंद महली (21 साल)

3. सोनाराम महली (31 साल)

4. सत्यनारायण नायक (55 साल)

5. मदन नायक (30 साल)

6. भीम मंडल (45 साल)

7. महेश महली (28 साल)

8. सोनमू प्रधान (23 साल)

9. चामू नायक (40 साल)

10. कमल महतो (48 साल)

11. प्रकाश उर्फ पप्पू मंडल (28 साल)

पुलिस ने बताया कि तबरेज अंसारी की मौत के मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है जिसे जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वे खरसावां और सिनी पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारी थे।

सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिक एस ने कहा कि 17 जून को अंसारी और दो अन्य चोरी की मंशा से रात को सरायकेला गांव के एक घर में घुसे। हालांकि, घर में रहने वाले लोग जाग गए और चिल्लाने लगे जिसके बाद गांव वालों ने अंसारी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की जबकि उसके साथी फरार हो गए। एसपी ने संवाददाताओं से कहा कि अंसारी के पास से कुछ बेशकीमती सामान बरामद हुए, जो उसने और उसके साथियों ने अन्य गांवों से कथित तौर पर चुराये थे।

पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और गांववालों की शिकायत के आधार पर अंसारी को जेल ले गई। इससे पहले उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। एसपी ने बताया कि हालांकि, जेल में उसी दिन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां मालूम हुआ कि उसे बहुत चोटें आईं हैं। अंसारी को बाद में जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले पुलिस ने कहा कि अंसारी को रात में एक खंभे से बांधकर लाठियों से पिटाई की गई।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है