लाइव न्यूज़ :

झारखंड :श्रमिक के मृत पाए जाने पर भीड़ ने सिंदरी में एचयूआरएल परिसर का घेराव किया

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:30 IST

Open in App

धनबाद (झारखंड),15अगस्त फैक्टरी परिसर में एक संविदा कर्मचारी का शव मिलने के बाद भीड़ ने झारखंड के सिंदरी में ‘हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड’ (एचयूआरएल) का घेराव किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी की पहचान अजय कुमार सिंह के तौर पर हुई है। वह सिंदरी रोहराबाद 7 नंबर क्वार्टर में रहता था और वह रात्रि पाली की ड्यूटी पर था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह फैक्टरी परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

कर्मचारी की मौत की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और हजारों स्थानीय लोगों ने एचयूआरएल परिसर का घेराव किया और उन्होंने सिंह के परिवार को मुआवजा देने तथा आश्रित को नौकरी देने की मांग की।

सिंदरी थाने के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह भीड़ को काबू में करने के लिए तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिंह ने कहा, ‘‘चूंकि मृतक स्थानीय (सिंदरी) निवासी था, इसलिए हजारों लोगों ने शव को अपने कब्जे में लेकर फैक्टरी का घेराव किया। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।’’

बाद में सिंदरी के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की। कंपनी मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर 14 लाख रुपये और आश्रित को नौकरी देने के लिए राजी हो गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस